लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही फील्ड स्तर पर चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए एमडी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने गुरुवार को गोंडा में आयोजित समीक्षा बैठक में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।एमडी ने राजस्व वृद्धि और लंबे समय से लंबित बकाया वसूली के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- दो एक्सईएन का प्रदर्शन खराब, एमडी ने लगाई फटकार बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस को न्यूनतम स्त...