मैनपुरी, मार्च 8 -- बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने को मुख्य अभियंता फिरोजाबाद जोन भरत सिंह ने जनपद का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता, सभी एक्सईएन व एसडीओ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ता सेवा में लापरवाही न बरती जाए। समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। राजस्व वसूली में तेजी लाएं। ओटीएस योजना का लाभ न उठाने वाले बकायेदारों पर कार्रवाई करें। 33 केवी व 11 केवी लाइनों की पेट्रोलिंग कर व्यवधान पैदा करने वाली कमियों को ठीक किया जाए। लाइनों को छू रही पेड़ों की टहनियों की छटाई करा ली जाए। बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों को टीम बनाकर समाधान किया जाए। शटडाउन व ब्रेकडाउन की सूचना बिजली घर द्वारा संचालित ग्रुप में उपभोक्ताओं की दी जाए। ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.