बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत, जन समस्या निवारण केंद्र खुला
रांची, मई 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जेबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान, निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा बिलिंग एवं अन्य आपात समस्याओं के निवारण के लिए 'जन समस्या निवारण केन्द्र' की शुरुआत की है। यह नई व्यवस्था निगम के पहले से संचालित कॉल सेंटर और ऑनलाइन शिकायत प्रणाली के अतिरिक्त शुरू की गई है, जिससे शिकायत निवारण प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी। इस अत्याधुनिक केन्द्र का उद्घाटन सोमवार को रांची के कुसई कॉलोनी स्थित डाटा सेंटर में राज्य के वरिष्ठ नागरिक एवं निगम के उपभोक्ता 82 वर्षीय अशोक कुमार पाण्डेय ने किया। यह पहल खास इसलिए भी रही, क्योंकि उद्घाटन किसी मंत्री या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.