नई दिल्ली, मई 17 -- अगर आप अपने घर का बिजली बिल कम करने के लिए पंखे, AC और लाइटें बंद करके बचत करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आने वाले समय में आपकी यह रणनीति शायद काम न करे। जी हां, क्योंकि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (Central Electricity Authority - CEA) ने देश भर में बिजली टैरिफ (Tariff) के ढांचे में एक बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इस नए प्रस्ताव के अनुसार आपके बिजली बिल में लगने वाला 'फिक्स्ड चार्ज' (Fixed Charge या स्थायी शुल्क) काफी बढ़ा दिया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि भले ही आप कम बिजली खर्च करें या बिल्कुल न करें, आपको हर महीने एक तय मोटी रकम तो चुकानी ही होगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 6 साल में पहली बार वोडा-आइडिया को मुनाफा, अब Rs.13 वाले शेयर पर रहेगी नजर यह भी पढ़ें- 1 पर 5 बोनस शेयर ...