पलामू, अप्रैल 5 -- हरिहरगंज। बिजली आपूर्ति कंपनी के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन कॉल से बिजली कनेक्शन काटने, केश करने की धमकी मिल रही है। बचने के लिए उपभोक्ताओं को पेफोन नंबर पर पैसा भेजने का दबाव भी दिया जा रहा है। बिजली आपूर्ति कंपनी के छतरपुर अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया कि हरिहरगंज, पिपरा सहित अनुमंडल क्षेत्र से कई उपभोक्ताओं के द्वारा सूचना दी गई है कि मोबाइल फोन करके बिजली बकाया होने की बात कहकर बिजली काटने एवं सेटलमेंट के नाम पर पेफोन नं पर पैसा भेजने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग किसी को भी फोन करके पैसा नही मांगने का काम करती है, फर्जी तरीके से कोई गिरोह इस तरह का काम करके उपभोक्ताओं को ठगने का कोशिश कर रहा है। अगर किसी उपभोक्ता को इस तरह का फोन आता है तो सीधे थाना को सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.