साहिबगंज, अप्रैल 29 -- साहिबगंज। उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई बिजली दरों पर अप्रैल से ही विपत्र भुगतान करना होगा। औसतन 6.12 फीसदी टैरिफ वृद्धि की गई है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने हाल ही में बिजली की दर में इजाफा किया है। जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए घरेलू बिजली दरों में 50 से 60 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है। वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह दर 6.85 रुपये प्रति यूनिट है। विद्युत नियामक आयोग से जेबीवीएनएल के लिए औसतन 6.12 फीसदी टैरिफ वृद्धि को मंजूरी देने के बाद ही यह बढ़ोतरी की गई है। नए टैरिफ में भविष्य की ऊर्जा जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों के लिए अलग दरें तय की गई हैं। 'सोलर आवर' यानि सुबह 9 से शाम 4 बजे के दौरान चार्जिंग शुल्क 7 रुपये प्रति यूनि...