हरिद्वार, फरवरी 25 -- ऊर्जा निगम की बकायदारों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई जारी है। बुधवार को निगम ने उपकेंद्र ज्वालापुर की प्रथम और द्वितीय सब डिवीजन में 70 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस दौरान मौके पर बकायदारों से 11 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। ऊर्जा निगम के बकायेदारों की सूची बड़ी है। आग्रह के बाद भी लोग अपना बकाया बिल का भुगतान निगम को नहीं कर रहे हैं। बुधवार को अवर अभियंता मुकेश रवि और अक्षय चौहान के नेतृत्व में ज्वालापुर के दोनों सब डिवीजन में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं ने प्रथम सब डिवीजन में छह लाख रुपये और द्वितीय सब डिवीजन में पांच लाख रुपये नकद जमा कराए। अभियान के तहत अधिकारियों ने 70 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काट कर मीटर जब्त कर लिए। इन उपभोक्ताओं के बकाया रकम जमा करने बाद ही ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.