बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू हो मुआवजा कानून
लखनऊ, अगस्त 6 -- विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश में विद्युत उपभोक्ता सेवाओं की स्थिति पर गंभीर मंथन की आवश्यकता है। विद्युत ट्रांसफार्मर जलने के बाद उन्हें समय से न बदले जाने की शिकायतों के चलते अब ऊर्जा मंत्री को स्वयं समीक्षा बैठक कर विद्युत कंपनियों के उच्चाधिकारियों को निर्देश देने पड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि विद्युत कंपनियां नियमों की अनदेखी कर रही हैं। प्रदेश के लगभग 47 लाख विद्युत उपभोक्ताओं पर बढ़े हुए विद्युत भार का मामला लंबे समय से लंबित है। यदि समय रहते भार के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई होती तो बार-बार ट्रांसफार्मर जलने और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि 1912 विद्युत हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण का दावा किया जाता है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.