बेगुसराय, फरवरी 23 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बिजली सबस्टेशन नावकोठी में सोमवार को उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनीय अभियंता विमल कुमार साहा ने की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनकर उनका अविलंब निबटारा करने का निर्देश दिया गया है। जनता दरबार में नावकोठी के राजेश कुमार, राज कुमार साह, लक्ष्मी महतो, सुदामा देवी एवं घनश्याम महतो ने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत दर्ज कराते हुए सुधार की मांग की। मौके पर कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार, टेक्नीशियन श्वेता कुमारी, रोहित कुमार, निक्कू कुमार सहित अन्य कर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.