बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान
आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले में मेगा कैंपों का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप 15 से 22 मई तक आयोजित होंगे। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता इंजीनियर राजकुमार सिंह ने बताया की कैंप में उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने, बिल संशोधन कराने, नए विद्युत संयोजन प्राप्त करने, लोड बढ़ाने, मीटर बदलवाने समेत अन्य वाणिज्यिक समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारियों की देखरेख में आयोजित होने वाले ये कैंप प्रतिदिन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेंगे। यह भी पढ़ें- 15 से 22 तक विद्युत वितरण खंड पर लगेगा मेगा कैंप उन्होंने ने बताया कि मेगा कैंपों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.