पटना, दिसम्बर 18 -- ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि विद्युत उपभोक्ताओं और निवेशकों की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान होगा। गुरुवार को वे राज्य के औद्योगिक (एचटी/एलटीआईएस) उपभोक्ताओं और निवेशकों की विद्युत संबंधी समस्या के समाधान के लिए विद्युत भवन में बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उपभोक्ताओं के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में विभिन्न उपभोक्ताओं की सभी शिकायतों, सुझावों और मांगों को विस्तारपूर्वक सुना गया और तत्काल आवश्यक निर्देश संबंधित विभागों को प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...