बाराबंकी, जून 15 -- बाराबंकी, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट एवं सकारात्मक व्यवहार करें तथा उन्हें आवश्यक एवं सही जानकारी सरलता और सहजता के साथ उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास होना चाहिए कि शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या का त्वरित व प्रभावी निस्तारण किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...