बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं,निवारण का दिया भरोसा
गुमला, अगस्त 19 -- गुमला प्रतिनिधि। नगर भवन गुमला में बुधवार को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फोरम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह और सदस्य अमित कुमार सिन्हा मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याएं और शिकायतें सुनकर उनके निवारण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुमला के सचिव सह स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू कुमार सिंह भी उपस्थित थे। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के उप महाप्रबंधक अमित खलखो और कार्यपालक अभियंता सहित विद्युत आपूर्ति अंचल गुमला के अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.