लखनऊ, जून 10 -- बिजली विभाग ने सुपरविजन चार्ज जमा कर खुद बिजली तंत्र का निर्माण कराने वाले आवेदकों के लिए एक अहम कदम उठाया है। कॉरपोरेशन के निदेशक (वितरण) ज्ञानेन्द्र धर द्विवेदी ने बुधवार को सभी डिस्कॉम के एमडी को पत्र लिखकर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निदेशक ने बताया कि तकनीकी अनुभव और विभागीय नियमों की पूरी जानकारी न होने के कारण अक्सर उपभोक्ताओं को निर्माण कार्य में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है, जिससे कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। समस्या के समाधान के लिए कॉरपोरेशन ने एक 'एडवाइजरी पैम्फ्लेट' (परामर्शी) जारी की है। इस पैम्फ्लेट के जरिए विभागीय अधिकारी इच्छुक आवेदकों का तत्परतापूर्वक सहयोग करेंगे और तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित कराएंगे। यह भी पढ़ें- मरम्मत में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डॉ. आशीष...