मेरठ, मार्च 24 -- नटेशपुरम सहित अन्य कालोनी के उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। जिस पर लोगों ने मुख्य बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन किया। नटेशपुरम निवासी देवेंद्र त्यागी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे कई लोगों के घरों का बिजली कनेक्शन काट दिया। जब इनवर्टर बंद हो गए तो लोगों को बिजली कटने का पता चला। सभी इकट्ठा होकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। यहां से सरधना रोड स्थित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा किया। कोई विभागीय अधिकारी के नहीं पहुंचने पर लोगों में सरधना रोड पर जाम लगा दिया।इंस्पेक्टर विनय कुमार लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाया। उपभोक्ताओं का कहना था कि बिजली बिल जमा कर दिए गए हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। मौके पर देवेंद्र त्यागी, सुनील, गौरव, आशू, ममता देवी, सपना शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.