फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- शमसाबाद, संवाददाता। बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को उपभोक्ताओं की भीड़ टूट पड़ी। उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि बिल जमा करने के बाद भी उन पर बकाया निकल रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली निगम की यह मनमानी उचित नहीं है। जो बिल गड़बड़ हैं उन्हें तुरंत सही कराया जाये। बिजली उपकेंद्र पर पूर्वान्ह उपभोक्ताओं की भीड़ लग गयी। अफरा तफरी के बीच हंगामा हुआ। केंद्र पर पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि उनका बिल समय से जमा हो रहा है। इसके बाद भी भुगतान निकाल दिया गया। आस पास क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली कार्मिक से अपने कनेक्शन का डाटा भी मिलवाया। संतुष्ट होने के बाद ही उपभोक्ता वापस हुये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...