मुरादाबाद, मार्च 31 -- थाना क्षेत्र स्थित पीपलसाना बिजली उपकेंद्र में मंगलवार सुबह चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने उपकेंद्र के स्टोर रूम की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर विद्युत विभाग का कीमती सामान चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। पीपलसाना उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता रामबचन कुशवाहा ने थाना भोजपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उपकेंद्र परिसर में कार्यालय के साथ स्टोर रूम भी बना हुआ है, जहां विभाग का आवश्यक सामान जैसे तार, ट्रांसफार्मर, पंखे, इन्वर्टर आदि रखा रहता है। घटना दिनांक 31 मार्च 2026 को सुबह करीब 5:30 बजे की है, जब दो युवक-मोटी हसन पुत्र अमीर दुल्ला व फर्दीन पुत्र नवाब अहमद, निवासी धम्पुर गांव-स्टोर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और वहां से एक इन्वर्टर, एक एग्जॉस्ट फैन, एक सीलिंग फैन मोटर, चार इंसुलेटर, एक ट्रांसफार्मर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.