बिजली उपकेंद्र का घेराव कर दिया धरना
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- शमसाबाद। बिजली न मिलने से किसानों की फसलें सूखने लगीं हैं। इससे नाराज किसानों ने हजियापुर उपकेंद्र का घेराव कर बिजली कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए और परिसर में दरी बिछाकर बैठ गए।
किसानों का विरोध किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई किसान ट्रैक्टर और बाइकों से उपकेंद्र पहुंचे थे। किसान नेता विवेक सिंह एक सैकड़ा किसानों के साथ उपकेंद्र पर पहुंचे और लाइनमैन पर मनमानी करने के आरोप लगाकर नाराजगी जताई। किसानों का कहना था कि हरसिंहपुर फीडर पर तैनात लाइनमैन अपनी मर्जी से सप्लाई देते हैं।
लाइनमैन पर आरोप आरोप है कि नगला नान गांव के पास से लाइनमैन मोटी रकम लेकर जम्फर खोल देते हैं, जिससे गदनपुर चैन, गदनपुर बख्श, अमलईया आशानंद ,भटपुरा समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। किसानों ने कहा कि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.