बागपत, मई 21 -- खेकड़ा। कस्बा जंगल में मंगलवार रात पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। बागपत और आसपास के जिलों में किसानों के नलकूपों से बिजली उपकरण और बिजली लाइनों से तार चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल भी हो गया। उसे जिला अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। गाजियाबाद के बंथला क्षेत्र के फरुखनगर का रहने वाला नईम शातिर बदमाश है। उसका गिरोह है। गिरोह के बदमाश किसानों के नलकूपों से बिजली उपकरण और बिजली लाइनों से तार चोरी करते हैं। मंगलवार रात नईम खेकड़ा कस्बा जंगल में बड़ागांव-मुबारिकपुर लिंक रोड से गुजर रहा था। तभी मुखबिर से पुलिस को सूचना मिल गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने तुरंत ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बदमाश को घेर लिया। पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए बद...