बिजली उपकरण और सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
बरेली, मई 26 -- फरीदपुर। पुलिस ने बिजली और सोलर उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 35 लाख रुपये के सरकारी सोलर पैनल एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने रविवार देर रात ग्राम ढकनी के बंद पड़े ईंट भट्ठे पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से बिजली के करीब 32 लाख रुपये के पैनल और अन्य उपकरण बरामद किए। जबकि 3 लाख की डीसी केबल बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम फरीदपुर निवासी सुरजीत पुत्र स्व. कृष्णपाल सिंह, आरिफ पुत्र शफीक, शुबान पुत्र मुस्ताक, अयूब पुत्र मुख्तियार और अरुण पुत्र रामशरण बताया। बदमाशों ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस योजना के तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.