नोएडा, मार्च 29 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बिजली ढांचे की निगरानी के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद बिजली उपकेंद्र, लाइन, ट्रांसफार्मर, पैनल बॉक्स और खंभों की मैपिंग की जाएगी। इसके पूरा होने के बाद जहां भी फॉल्ट होगा उसे तुरंत दुरुस्त किया जा सकेगा। जिले में विद्युत निगम के करीब 150 से अधिक बिजली उपकेंद्र है। इसके साथ ही जिले में विद्युत निगम के छोटे-बड़े मिलाकर 24 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हुए है। इसमें नोएडा के शहर और देहात में मिलाकर 18 हजार और ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर और दनकौर देहात क्षेत्रों में छह हजार ट्रांसफार्मर लगे हुए है। इसी तरह काफी तादात में बिजली के खंभे और पैनल बॉक्स लगे हुए है।जीपीएस मैपिंग होने के बाद अधिकारियों के कंप्यूटर पर शहर के सभी 180 सेक्टरों और 60 से अधिक गांवों के ट्रांसफार्मरों...