नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- दिल्ली में उपभोक्ताओं ने बिजली का इस्तेमाल नहीं किया, फिर भी लाखों कनेक्शनों को सरकारी बिजली सब्सिडी मिलती रही। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में सामने आया है कि दिल्ली में 3.1 लाख से ज्यादा ऐसे बिजली कनेक्शनों पर सब्सिडी दी गई, जिनमें लगातार कई महीनों तक बिजली की खपत शून्य रही। इनमें 50 हजार से ज्यादा कनेक्शन ऐसे थे, जिनमें एक साल से अधिक समय तक कोई बिजली खपत नहीं हुई। ऐसे 3.1 लाख कनेक्शनों पर 42.26 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने की बात सामने आई है।लगातार 12 महीने बिजली खपत शून्य रही CAG ने दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी व्यवस्था का वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक ऑडिट किया। ऑडिट में सामने आया कि 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लगातार 12 महीने से ज्यादा समय तक बिजली का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन उन्हें 17.81 क...