सहारनपुर, फरवरी 27 -- होली के दौरान निर्धारित शेड्यूल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। 24 घंटे संचालित होने वाले कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। यह व्यवस्था एक मार्च से पांच मार्च तक प्रभावी रहेगी। मुख्य अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, कंट्रोल रूम में तीन पालियों में अधिकारियों और कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रथम पाली सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक तथा तृतीय पाली रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक संचालित होगी। सभी अधिकारी तय कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित रहकर कंट्रोल रूम का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेंगे तथा संबंधित मंडल कार्यालयों से विद्युत आपूर्ति संबंधी सूचनाएं प्राप्त कर निगम मुख्यालय कंट्रोल रूम को समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.