एटा, मार्च 24 -- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा लगाए प्रीपेट स्मार्ट मीटर का खामियाजा उपभोक्ताओं को एडवांस में विद्युत बिल जमा कर भुगतना पड़ रहा है। विद्युत बिल करने के 24 घंटे बाद भी उपभोक्ता आपूर्ति सुचारू कराने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। मंगलावर को भी रेलवे रोड स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय में 15 से 20 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने के लिए कार्यालय में गुहार लगाते हुए देखा लेकिन कर्मचारियों ने किसी भी नहीं सुनी। कहा कि सबकुछ ऑनलाइन हो गया है। बिल माइनस में शुरू होते ही आपूर्ति कट जाएगी। इसका भुगतान करने के दो घंटे में आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल भुगतान किए 10 से 12 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। इसके अलावा कार्यालय में कुछ ऐसे भी उपभोक्ता दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.