बिजली आपूर्ति शुरू न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
रायबरेली, मई 2 -- शिवगढ़ संवाददाता। क्षेत्र में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था दूसरे दिन भी दुरस्त नही हुई है। बुधवार को आंधी तूफान में खराब हुई बिजली अभी तक सुधर नहीं पाई थी कि शुक्रवार को तेज आवाज के साथ नगर पंचायत शिवगढ़ के ढेकवा वार्ड 8 के पंचायत भवन के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे करीब डेढ़ दर्जन लोगों के घरों में अंधेरा छा गया l इस अव्यवस्था से नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। सभासद राज बहादुर सिंह ने बताया कि कल से लेकर शनिवार तक उसे बदलने के लिए संबंधित से कई बार कहा गया किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है l नाराज लोगों ने बिजली व्यवस्था सही कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में राज बहादुर सिंह, सुदामा प्रसाद त्रिवेदी, रिंकू पांडेय, शेर बहादुर सिंह, नन्हकऊ चौरसिया, प्रेम शंकर आदि शामिल रहे l लोगों ने कहा कि पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.