भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति और गांधी शांति प्रतिष्ठान भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिजली की लचर व्यवस्था और आम जनता को हो रहे घोर परेशानी पर विचार करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। संघर्ष समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने विद्युत व्यवस्था की लचर व्यवस्था पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि ऊर्जा मंत्री का गृह जिला रहते हुए भी भागलपुर में आए तूफान के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई। दाऊद बाट और टीएनबी कॉलेज के इलाके में अबतक विद्युत वितरण व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी है। विद्युत विभाग 20 वर्षों से मेंटेनेंस के नाम पर यहां की जनता को गुमराह करता रहा है। यहां तक कि कॉल सेंटर भी सही से काम नहीं करता है। पदाधिकारी तो कुछ सुनते ही नहीं हैं...