कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने बिजली विभाग को चेतावनी जारी की है। संगठन का कहना है कि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विद्युत आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं किसान क्रांति दल के जिलाध्यक्ष अमन यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसानों की फसलों में सिंचाई का कार्य चल रहा है, लेकिन अनियमित विद्युत आपूर्ति और बार-बार हो रही कटौती के कारण खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर भड़के किसान नेता, सौंपा ज्ञापन इससे किसानों की मेहनत और उत्पादन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली न ...