बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- नगर क्षेत्र की करीब दस से अधिक कॉलोनियों और पॉटरी एरिया में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिससे आमजन लोगों के साथ-साथ उद्यमी भी परेशान रहे। बुधवार को तारों के बीच में आने वाले पेड़ों की छटाई के चलते बिजली घर नंबर चार, पांच और कालिंदी कुंज फीडर से जुड़े मोहल्ला मुरारी नगर, न्यू शिवपुरी, कालिंदी कुंज, देवी मंदिर कॉलोनी, चमन विहार और प्रीत विहार सहित दस कॉलोनियों में करीब चार घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पॉटरी सेंटर बिजली घर पर वीसीबी बदलने के चलते सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन लिया गया। इससे पॉटरी सेंटर से जुड़ी सभी औद्योगिक इकाईयों और नेहरूपुर गांव की आपूर्ति बाधित रही। जिससे पॉटरी इकाइयों का कारोबार काफी प्रभावित हुआ।कोट-हाईटेंशन लाइन और खंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.