मिर्जापुर, अप्रैल 27 -- मझवां। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रात 11 बजे के बाद घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद और दिनचर्या बाधित हो रही है। दिन में भी आपूर्ति सुचारु नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के 18 घंटे बिजली देने के दावे के बावजूद हकीकत में पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही। बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के बावजूद राहत न मिलने से लोगों में नाराजगी है। कटौती के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से रात में कटौती न करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि समस्या दूर न होने पर आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुरुआ में बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान, गर्मी में हाल बेहाल यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से क्षेत्र बेहाल, ग्रामीणों में आक्...