पटना, मार्च 12 -- ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीटीसीएल) और दोनों डिस्कॉम (नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) के संचालन एवं अनुरक्षण संबंधित कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। बैठक में ट्रांसमिशन नेटवर्क के संचालन, ग्रिड सब-स्टेशनों की कार्य स्थिति, ट्रांसमिशन लाइनों की उपलब्धता, उपकरणों के नियमित रखरखाव तथा हाल के फॉल्ट और ट्रिपिंग की विस्तृत समीक्षा की गई। ऊर्जा सचिव ने साफ किया कि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनावश्यक ट्रिपिंग और फॉल्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों पर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.