बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग रहे परेशान
बुलंदशहर, मई 14 -- बुधवार की रात को कालिंदी कुंज और पाटरी सेंटर एरिया की विद्युत आपूर्ति ट्रांसमिशन केंद्र पर तकनीकी खराबी के चलते बाधित रहीं। वहीं देर रात आई आंधी के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक उपकेंद्र नंबर पांच क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित वहीं। इसके अलावा बुधवार रात करीब तीन बजे तेलियाघाट विद्युत उपकेंद्र पर बीसीवी में खराबी आ गई। जिसके चलते सुबह 11 बजे आपूर्ति सुचारू हो गईं। वहीं देहात क्षेत्र में मानन विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव धराऊ, दिनौल, बरतौली, नगला मोहद्दीनपुर, किर्रा, मामन आदि क्षेत्र में बुधवार रातभर विद्युत सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। जिस कारण गर्मी से लोग बेहाल हो गए और लगातार आपूर्ति बाधित रहने के चलते घरों में पेयजल का संकट भी बढ़ गया। यह भी पढ़ें- 24 घंटे बाद भी तहसील क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नहीं हुई बहाल, शहर से लेकर गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.