मधेपुरा, जून 30 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की सुबह आठ बजे बाधित हुई बिजली आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो पायी है। बताया गया कि रविवार की रात से गुल हुई बिजली सोमवार की देर रात बहाल हुई थी। बताया गया कि 33 हजार और 11 हजार केबी तार में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। पवार ग्रिड बलुआहा से भतरंधा परमानपुर, बरदाहा, मोहनपुर, जागीर, चकला, झिटकिया, बनचोलहा, पथराहा घैलाढ , इनरवा, रामनगर , बासुदेव, सहित प्रखंड के दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली बाधित रहने के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। ग्रामीण राजकुमार, ललन यादव, सुमन यादव, संजय यादव, प्रमोद कुमार, रोशन कुमार, रामचंद्र कुमार, बेधनाथ यादव, शुशील यादव आदि ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ...