मधेपुरा, मई 6 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को बिजली को लेकर हाहाकार कर स्थिति बनी रही। सुबह के वक्त बिजली गुल रहने के कारण लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। विद्युत लाइन में जगह - जगह फॉल्ट आने के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मालूम हो कि बुधवार को सुबह करीब सात बजे बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही बिजली गुल हो गयी। बारिश का दौर थमने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शायद जल्द ही बिजली आ जाएगी। लेकिन बारिश का दौर थमने के बाद भी घंटे बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की फोन की घंटी बजाना शुरू किया। इसके बाद लोगों पता चला कि बारिश के दौरान विद्युत लाइन में जगह - जगह फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित ...