घाटशिला, जून 26 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के कांटाशोल पंचायत स्थित मारांग सोंघा गांव के खाड़िया टोला में ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय बिजली कर्मियों को समस्या की सूचना देने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के मौसम में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द बिजली बहाल नहीं होने पर वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- पांच दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...