बिजली आपूर्ति बधित होने से ग्रामीण परेशान
आजमगढ़, जून 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय क्षेत्र के चकखैरुल्लाह गांव मे ट्रांसफार्मर में फाल्ट के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित है। एक पखवाड़े से ग्रामीण लो बोल्टेज से परेशान है। विभाग फाल्ट ही नहीं ढूढ पा रहा है। चकखैरुल्लाह गांव में करीब 60 घरो की आपूर्ति वाला ट्रांसफार्मर में एक पखवाड़ा पहले फाल्ट आ गया। ट्रांसफार्मर में फाल्ट के चलते कुछ घरो में आपूर्ति ठप है। कुछ घरो में लो बोल्टेज तो अचानक बोल्टेज बढ जाने से उपकरण भी जल जा रहे है। समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने रानी की सराय उपकेंद्र के जेई से गुहार लगाई। शिघ्र फाल्ट ठीक का आश्वासन मिला लेकिन आज तक फाल्ट ठीक नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- 7 घंटे फाल्ट से गुल रही 12 गांवों की बत्ती एक दिन प्राइवेट कर्मी गांव में पहुचे और भ्रमण कर लौट गये। विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.