बिजली आपूर्ति न होने से परेशान किसानों ने दिया धरना
सहारनपुर, मई 18 -- गंगोह संवाददाता। भाकियू अराजनीतिक के नेतृत्व में किसानों ने गंगोह द्वितीय बिजलीघर पर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग पांच घंटे तक चले धरने प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर धरना स्थगित हो सका। ब्लॉक अध्यक्ष महबूब चौधरी ने आरोप लगाया कि खेतों में केवल दो-तीन घंटे ही बिजली मिलने से धान व गन्ने की फसलें सूखने लगी हैं और पेयजल संकट गहराने से पशुओं को पानी पिलाना तक दुश्वार हो गया है। वक्ताओं ने इतने बड़े क्षेत्र मेंएक लाइनमैन तैनात होने पर रोष जताया। जिससे फॉल्ट होने पर घंटों बिजली बाधित रहती है। एसडीओ को सौंपे ज्ञापन में अलग लाइनमैन की नियुक्ति, सुबह पांच बजे से लगातार दस घंटे बिजली आपूर्ति देने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किया धरना -प्रदर्शन जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.