बिजली आपूर्ति नही सुधरी तो कार्यालय में होगी तालाबंदी : अध्यक्ष
लातेहार, मई 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट होने के खिलाफ विद्युत कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि बरवाडीह में 24 घण्टे में सिर्फ आठ - दस घण्टे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस भीषण गर्मी में लोगो का जीना मुहाल हो गया है। सबसे ज्यादा हूंटार फीडर के गांवों में बिजली काटी जा रही है। उन्होने सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब झारखंड सरकार यह जानती है कि गर्मी में बिजली ही लोगो का सहारा रहता है तो ऐसी स्थिति को भांपते हुए पावर की व्यवस्था क्यो नही की जा रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 40 पार; बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी लोगो को पर्याप्त बिजली मुहैया कराने में सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.