मेरठ, जून 17 -- परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुण जैन के नेतृत्व में बुधवार को उद्योगपुरम, गंगोल रोड, काशी क्षेत्र एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता से मिला। उन्हें औद्योगिक क्षेत्र की गंभीर बिजली समस्याओं से अवगत कराया एवं मांग पत्र सौंपा। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में ऐसे ही हालात रहे तो उद्योगों को बंद कर चाबियां अफसरों को सौंपनी पड़ेगी। उद्यमियों ने एमडी को उद्योगपुरम, गंगोल रोड, काशी क्षेत्र एवं अछरोंडा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, फाल्ट के कारण घंटों तक बाधित रहने वाली आपूर्ति की समस्या बताई। निपुण जैन ने कहा कि उद्योगपुरम एवं गंगोल रोड क्षेत्र के उद्योग अभूतपूर्व बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में गंगोल रोड उद्यमी अपार ...