लखीमपुरखीरी, मई 14 -- बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान ने मैगलगंज क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों और बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार दोपहर आई तेज आंधी तूफ़ान से बिजली विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब 300 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कई ट्रांसफ़ार्मर पोल से नीचे गिर गए। कई स्थानों पर बिजली लाइनें टूटने से आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बिजली विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। एसडीओ व जेई मुबारकपुर ने बताया कि विभाग जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास कर रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण आंधी-बारिश से मीरगंज अस्त-व्यस्त यह भी पढ़ें- चायल बिजली उपखंड में आंधी से 80 खंभे टूटे, आपूर्ति बाधित यह भी पढ़ें- ग्र...