बिजली आपूर्ति ठप होने पर पल्ला बिजलीघर में किया हंगामा
फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से गुस्सा लोग बुधवार देर रात पल्ला बिजलीघर पहुंच गए। सरस्वती कॉलोनी और सेक्टर-91 के लोगों ने बिजली आपूर्ति ठप होने पर विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि उनकी गलियों में कई घंटों से बिजली गुल है, जबकि आसपास की अन्य गलियों में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि उसके घर में चार दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ है। गर्मी और बिजली न होने के कारण नवजात को काफी दिक्कत हो रही है और वह ठीक से सो भी नहीं पा रहा। लोगों का आरोप था कि समस्या की जानकारी देने के लिए कई बार जेई और एसडीओ को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.