चंदौली, मई 17 -- चकिया। चकिया क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बीते चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेताया कि जल्द ही समस्या दूर न होने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। चकिया क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बीते चार दिन पहले आंधी तूफान के दौरान कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए थे, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसकी शिकायत ग्रामीण कई विभागीय अधिकारियों से कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं किया गया। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। यह भी पढ़ें- तीन दिन से ठप बिजली सप्लाई पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा आरोप लगाया है कि बिजली नहीं रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं भयंकर गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। चेत...