बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
दुमका, जून 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। बुधवार को दुमका शहर के श्री अमड़ा फीडर क्षेत्र में सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली न होने के कारण पेयजल की समस्या खड़ी हो गई और उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे।बिजली गुल होने के कारण मोहल्लों में लगे जलमीनार और घरों की मोटरें नहीं चल पाईं। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। घरों में पानी की किल्लत हो गई। वहीं उमस और गर्मी के कारण बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हुए। दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य काम ठप पड़ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.