चंदौली, अप्रैल 18 -- इलिया। इलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तीन फीडरों के अंतर्गत आने वाले करीब 40 गांवों में रात्रि के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात में फाल्ट आने पर उसे ठीक करने के लिए कोई मैकेनिक उपलब्ध नहीं रहता, जिससे पूरे गांव अंधेरे में डूबे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में किसी तरह आपूर्ति बहाल कर दी जाती है, लेकिन रात में लाइन खराब होने पर उसे सुबह तक ठीक नहीं किया जाता। इससे गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को पूरी रात बिना बिजली के गुजरानी पड़ती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी में बिजली ने किया बेहाल, जीना हुआ मुहाल अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि शासन स्तर से रात्रि ड्यूटी के लिए मैकेनिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.