बलरामपुर, मार्च 20 -- तेज आंधी और बारिश के चलते जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी रहीं, लेकिन खराब मौसम के चलते काम में बाधाएं आती रहीं। शाम तक कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हो सकी, जबकि कई जगहों पर स्थिति सामान्य होने में समय लगने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.