फरीदाबाद, मार्च 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 स्थित एडोर प्राइड सोसाइटी के निवासियों ने बिजली की समस्या को लेकर सेक्टर-12 स्थित बिल्डर कार्यालय पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इस दौरान सोसाइटीवासियों ने एकत्रित होकर बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के लिए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। प्रदर्शनकारी सोसाइटीवासियों का कहना है कि गर्मी के दिन अभी शुरू हुए हैं और अभी से ही 15 से घंटे बिजली गुल रह रही है। सोसाइटी का कोई स्थायी कनेक्शन नहीं होने की वजह से जनरेटर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। जनरेटर भी सात से आठ घंटे चलता है। इसके बाद लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है। इस दौरान सोसाइटी की महिलाएं भी मौजूद रही। उनका कहना था कि परीक्षाओं का समय चल रहा है। बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.