बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने दो बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नोएडा, मई 19 -- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, उदय सिंह। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जिले के लोग बेहाल हो गए। दादरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार रात बिजली उपकेंद्रों पर प्रदर्शन किया। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं, नोएडा में भी लोगों को बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से दो-चार होना पड़ा। वहीं, इस मौसम में बिजली की मांग 2600 मेगावाट तक पहुंच गई। हालांकि, गत वर्ष सर्वाधिक मांग 2900 मेगावाट रही थी।
बिजली उपकेंद्रों पर प्रदर्शन दादरी के चिटहेरा में विद्युत निगम का 33/11 केवी का बिजली उपकेंद्र है। इस उपकेंद्र से चिटहेरा गांव, पल्ला गांव, नई आबादी, जीटी रोड़, तुलसी विहार, दादरी सिटी में आपूर्ति होती है। इस बिजली उपकेंद्र से नई आबादी के मेवतियान मोहल्ले की आपूर्ति बाधित होने पर सोमवार रात नौ बजे लोगों ने चिटहेरा के बिजली उपकेंद्र पर हंगामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.