मेरठ, अप्रैल 17 -- बिजली आपूर्ति के बदले समय को लेकर क्षेत्र के किसानों में रोष है। रात में बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसके चलते किसान समय से खेतों की सिचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम को एक ज्ञापन देकर बिजली आपूर्ति का समय शाम में कराने की मांग की है। बता दें, कि इस समय गेहूं और गन्ना कटाई का सीजन चल रहा है। इसी के साथ में गन्ने की बुआई भी की जा रही है। जिसके चलते फिलहाल किसान पूरी तरह से व्यस्त है। किसान दिनभर अपने खेतों में पसीना बहा रहा है। लेकिन, बिजली विभाग की वजह से दिनभर का थका हुआ किसान रात को भी जागने के लिए मजबूर है। कपसाड़ बिजलीघर से जुड़े गांव झिटकरी, मानपुरी, मेहरमति मीणा, नंगला आर्डर, सांसीपुरा आदि के जंगल में रात को 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू की जा रही ...