बलिया, मई 1 -- बेल्थरारोड। बिजली विभाग ने मई माह के लिए तहसील क्षेत्र में कटौती का शेड्यूल निर्धारित किया है। अवर अभियंता रामविलास खरवार ने बताया कि सुबह 5.30 बजे से सात बजे तक तथा दोपहर 12.15 से सवा एक बजे तक विद्युत कटौती की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...