छपरा, मई 20 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन छपरा में मेंटेनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक कार्यपालक अभियंता मो. समर अली ने बताया कि 33 केवी राजेंद्र सरोवर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह सात बजे से नौ बजे तक बंद रहेगी।

विद्युत आपूर्ति बाधित वहीं 33 केवी सर्किल फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। मढ़ौरा में लावारिस बाइक की डिक्की से देशी कट्टा व कारतूस बरामद मढ़ौरा। एक संवाददाता थानाक्षेत्र के विशुनपुर जगदीश गांव में पुलिस ने एक लावारिस मोटरसाइकिल की डिक्की से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस घटन...