सोनभद्र, अप्रैल 13 -- सोनभद्र,संवाददाता। ओबरा तहसील क्षेत्र के कोटा टोला, तेलगुड़वा पश्चिम गांव में वर्ष 2020 से अधूरी पड़ी हर घर बिजली योजना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने इसे लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जल्द विद्युत आपूर्ति शुरू कराने और कार्यवाही किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत गांव में बिजली पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बीच में ही बंद कर दिया गया। इससे करीब 300 से 400 घर आज भी बिजली से वंचित हैं। यह भी पढ़ें- सरिया-केशवारी फीडर का काम छह माह से अधूरा इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली नहीं आ रही है बावजूद इसके बिल भेज दिया जा रहा ...